मऊगंज में 23 अगस्त को होगा विशाल रक्तदान शिविर

मऊगंज : विश्व बंधुत्व दिवस राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की पुण्य स्मृति दिवस पर विशेष पूरे भारत और नेपाल में 22 अगस्त से 25 अगस्त तक रक्तदान अभियान चलाया जा रहा है जिसमें मऊगंज में भी ब्रह्मा कुमारीज संस्थान द्वारा 23 अगस्त को सुबह 10 से सिविल अस्पताल मऊगंज में विशाल रक्तदान अभियान का आयोजन किया गया है जिसमें आयोजक जिला प्रशासन एवं समाज प्रभाग RERF ब्रह्मा कुमारीज मऊगंज संस्थान है । इस राष्ट्रव्यापी रक्तदान अभियान में रेडक्रॉस सोसायटी रोटरी क्लब सहित अन्य संगठनों का सहयोग मिल रहा है ।

मऊगंज कलेक्टर संजय जैन जी ने वीडियो जारी कर क्षेत्रवासियों से अपील की ज्यादा से ज्यादा इस विशाल रक्तदान अभियान में शामिल हो ।

मऊगंज के सभी अधिकारियों ने भी वीडियो जारी कर क्षेत्रवासियों से अपील की इस रक्तदान अभियान में ज्यादा से ज्यादा भाग ले। रक्तदान करें जीवन बचाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *